फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बच्चे के इलाज के लिए पत्नी को रोडवेज पर बैठाकर जा रहा था घर

Fri, 05 Nov 2021 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बच्चे को दवा दिलाने के लिए पत्नी को रोडवेज बस पर बैठाकर घर लौट रहे एक मांगने खाने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसके आठ बच्चे हैं। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने के गांव बिजारुख नगरिया निवासी रुस्तम (40) इधर उधर मांगकर परिवार पाल रहा था। वह परिवार के साथ अण्डियाना में झोपड़ी डालकर रहता था। उसके एक साल के सबसे छोटे बेटे की तबियत खराब थी।

उसे दवाई दिलाने के लिए पत्नी को जलालाबाद जाने के लिए गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे बस में बैठा दिया। वह घर की ओर चला, तो बस स्टैंड के पास ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कादरीगेट चौकी प्रभारी राजेश राय पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

पुलिस ने रुस्तम के पास मिले मोबाइल से उसकी बहन अण्डियाना निवासी सविता को सूचना दी। सविता ने बताया कि भाई मांगता खाता था। उसके आठ बच्चे हैं। वह झोपड़ी डालकर रहता था। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें