फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडलीय कलारी पयट्टू प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद टीम चैंपियन

Sat, 13 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-31, विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद कोच संजीव कटियार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जीएनके इंटर कॉलेज, सिविल लाइन कानपुर में शुक्रवार को हुई मंडलीय विद्यालयीय कलारी पयट्टू प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इसमें जिले के पांच खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पाया है।
विज्ञापन

टीम के कोच संजीव कटियार ने खिलाड़ियों का नेतृत्व किया। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
कोच संजीव कटियार ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज के रजत, दीपक, कंपोजिट विद्यालय शमशेर नगर के श्याम सुंदर, अर्जुन, प्रशांत का चयन प्रदेश स्तरीय टीम में हुआ है। विजेता टीम को ट्रॉफी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें