फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: स्कूल में पानी पीते समय करंट लगने से छात्र की मौत, स्कूल में मची भगदड, शिक्षक स्कूल छोड़ भागे

Thu, 30 Sep 2021 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

स्कूल में प्रबंधन की लापरवाही से कक्षा छह के छात्र की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप के पास पानी पीने जा रहा था, तभी करंट की चपेट में आया। शिक्षक उसका शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकला, जबकि कर्मी स्कूल बंद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
करंट से छात्र की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के कायमगंज में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर निवासी कक्षा छह के छात्र की एक प्राइवेट स्कूल में सबमर्सिबल में लगे हैंडपंप से पानी पीते समय करंट लगने से मौत हो गई। इससे स्कूल में छात्र व अध्यापकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गांव कादरदादपुर सराय निवासी धर्मेंद्र प्रजापति का 13 वर्षीय पुत्र अमन गांव रायपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल में दोपहर को खाना खाने के बाद परिसर में हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पर पानी पी रहा था। तभी हैंडपंप में पानी के साथ करंट आ गया।
Trending Videos
विज्ञापन

पानी पीते समय करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बच्चे के बेहोश होते ही अध्यापकों व छात्रों में भगदड़ मच गई। अधिकांश अध्यापक व छात्र स्कूल छोड़कर भाग गए। स्कूल से छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। स्कूल के प्रबंधक नाजिम व अन्य लोग छात्र को सीएचसी लेकर पहुंचे।

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से कोतवाली को सूचना दी गई। इस पर मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार वहां पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने मां को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमन के पिता दिल्ली में काम करते हैं। अमन की एक बहन आशना, भाई आकाश, तेजस हैं। उसकी मां गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रबंधक नाजिम ने सीएचसी में बताया कि अचानक हैंडपंप में करंट आ गया। इससे छात्र को करंट लग गया। छात्र को तत्काल वे खुद सीएचसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें