फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: ढिलावल अंडर पास में फंसी स्कार्पियों, सपा नेता के पुत्र सहित छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 19 Sep 2021 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ढिलावल अंडर पास में फंसी स्कार्पियों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में ढिलावल अंडर पास में एक स्कार्पियों पूरी तरह फंस गई। स्कार्पियों में सवार सपा नेता के पुत्र सहित सभी लोगों ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर स्कार्पियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंडर पास में हुई तेज बरसात में आठ फीट तक पानी भर गया था।

शुक्रवार रात कायमगंज के वरिष्ठ सपा नेता राम प्रकाश कल्लू यादव के पुत्र अनुपम यादव अपनी स्कार्पियों से बघार की ओर से आ रहे थे। ड्राइवर ने बिना पानी के अंदाजा लगाए स्कार्पियों को अंडरपास के अंदर घुसेड़ दिया। गहरे पानी में पहुंचते ही स्कार्पियों फंस गई।

चालक सहित सभी लोगों ने गेट खोलकर पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। स्कार्पियों में सवार लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने शनिवार को अंडर पास में डूबी स्कार्पियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। जनपद के सभी अंडरपास में पानी के भराव की समस्या है।
विज्ञापन


इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि बरसात में अंडरपास में पानी भर जाता है। पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते गांव के लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। कई बार अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें