फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। व्यापारियों ने पालिका कर्मियों पर आरोप लगाया कि पॉलिथीन अभियान के दौरान जुर्माना वसूलने में पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा, अगर ऐसा रहा तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल (कंछल गुट) के युवा कमेटी के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार कर्मवीर सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि पालिका कर्मचारी शनिवार को पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान एक दुकानदार के यहां से 800 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर पांच हजार जुर्माना वसूला और दूसरे के यहां एक किलो पॉलीथिन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
कर्मचारियों ने जुर्माना वसूलने में पक्षपात किया। व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देता है और उसी को चोर की नजर से देखा जा रहा है। अगर यही रवैया रहा तो व्यापार मंडल इसके लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान युवा विधान सभा अध्यक्ष मंशाराम गुप्ता, प्रमोद वर्मा, अनुराग कौशल, जितेंद्र रस्तोगी, आशीष सक्सेना, हिमांशु शर्मा, शरद कौशल शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें