फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

विज्ञापन
शहर के मसेनी में वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से ही भीड़ रही। बड़ी संख्या में सुहागिनों ने विधि-विध - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। जिला जेल में बंद महिलाओं ने भी पूजन किया। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा। घरों में साफ-सफाई के बाद पकवान बनाए। पीत वस्त्रों में सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने वट वृक्ष का पूजन किया। महिलाओं ने भगवान वट से अखंड सौभाग्य मांगा। घर पर पति का तिलक करके पूजन किया और आरती भी उतारी।
जिला जेल में निरुद्ध सुहागिन महिलाओं नीरज, सरिता, रीमा, मंजू, सीमा, प्रीति, माया आदि ने भी व्रत रखकर पूजन किया। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों के लिए वट सावित्री पूजन सामग्री की व्यवस्था की। पूजा स्थल पर सुबह ही सफाई और पानी की व्यवस्था की गई। इसमें लज्जाराम, नगमा, सियादुलारी, जोली, हेमलता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें