आईटीआई में लगे अप्रेंटिस मेले में साक्षात्कार देती युवती व खड़े युवक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को लगे रोजगार व अप्रेंटिस मेले में आईटीआई किए 58 अभ्यर्थियों का कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। इनमें 12 का नौकरी और छह युवाओं का एक साल के लिए अप्रेंटिस करने के लिए चयन हुआ।
शहर की ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। मेले में आईटीआई किए 58 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया और अभिलेखों व आईटीआई प्रमाणपत्र की जांच की।
प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने बताया कि 58 अभ्यर्थियों में से छह का चयन एक साल अप्रेंटिस करने के लिए हुआ है। एक मोबाइल कंपनी समेत तीन में 12 युवाओं को नौकरी मिली है। इस दौरान कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेंटिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।
झांसे में न आएं युवा
अप्रेंटिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन ने बताया कि कंपनी की ओर से रुपये मांगे जाने संबंधी युवाओं ने शिकायत की थी, जानकारी करने पर पता चला कि किसी कंपनी की ओर से रुपये मांगे जाने के लिए फोन नहीं किया गया। कुछ फर्जी कंपनियां रोजगार मेले ऑनलाइन चला रही हैं और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवाओं से संपर्क कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रही हैं। युवाओं को उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है।