फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी कान खोलकर सुन लें, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
गांव दानमंडी में चौपाल में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से शिकायत करता ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को दानमंडी गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान पूरे तेवर में नजर आए। बोले, अधिकारी कान खोलकर सुन लें, योजनाओं में ढिलाई व गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। चौपाल में जमीन पर कब्जे की कई शिकायतें आने पर उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले व भूमाफिया बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

दानमंडी गांव में शनिवार को आयोजित जन चौपाल में पहुंचे प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद को उखड़ी सड़क पर गिट्टी डालकर रोलर से काम होता मिला। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मंत्री के दौरे के लिए गांव पहले से तय हो जाते हैं, गांव में चूना डल जाता है और नालियां साफ करा दी जाती हैं।
वह पहले से तय गांव में नहीं जाना चाहते थे। इसलिए एकदम से गांव बदला। बोले, उनका काफिला आया तो सड़क के गड्ढे भरे जा रहे थे। गड्ढे भी ठीक से नहीं भर पाए। गाड़ियों से पैचवर्क तो तुरंत उखड़ गया होगा।
विज्ञापन

शौचालय की पुताई देखकर कहा कि यह तो अभी हुई है। इस पर मौजूद लोगों ने कहा कि रात 12 बजे पुताई कराई गई है। इस पर प्रभारी मंत्री बोले कि इतनी तेजी से प्रशासन काम करता रहे तो जिले और प्रदेश का कायाकल्प हो जाएगा।
कार्यक्रम स्थल में मौजूद युवाओं से कहा कि वह सोचते होंगे कि नेतागिरी बहुत आसान है। जबकि वास्तव में यह बहुत कठिन डगर है। एक बार पैर फिसल गया तो जनता कभी माफ नहीं करती। योजनाओं को धरातल पर उतारने में बहुत बाधाएं डाली जातीं हैं, चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनकी सरकार आगे बढ़ेगी।
अधिकारियों का काम भी चुनौतीपूर्ण है। सबको मिलकर जनता के लिए काम करना है। इसलिए अधिकारी कान खोलकर सुन लें। योजनाओं में किसी तरह की शिथिलता, भ्रष्टाचार व गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं होगी। भ्रष्टाचार पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, चाहें कोई भी अधिकारी हो।
उन्होंने कहा कि चौपाल में काफी शिकायतें आईं, समस्याएं बहुत हैं। गरीबों की जमीन पर कब्जा होने, मेड़ तोड़ लेने की भी शिकायतें हैं। डीएम व एसपी देखें। लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल के पास सफाई हो गई, गांव के अंदर भी कराएं। कहा कि सरकार का महिलाओं की सुरक्षा पर बहुत जोर है। जो अपराधी हैं, जो चिह्नित हो चुके हैं, जिन पर एफआईआर है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें