फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीओ, कानूनगो समेत छह के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ), कानूनगो समेत छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। इसमें पीड़ित ने अवैध तरीके से पट्टे की जमीन से मिट्टी का खनन होने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी रिजवान ने सहायक चकबंदी अधिकारी कुंवर महेश सिंह, कानूनगो श्याम बाबू, गांव के ही जमील, रियाज खां, अरशद व शादाब के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि पिता कल्लन खां के नाम गांव बंथल शाहपुर में जमीन है। इस पर गांव के जमील खां व रियाज ने अवैध कब्जा कर लिया और अपने भट्ठे के लिए मिट्टी का अवैध खनन करने लगे। पिता ने डीएम से शिकायत की।
सहायक चकबंदी अधिकारी से आख्या मांगी गई। सहायक चकबंदी अधिकारी व कानूनगो ने अवैध खनन न होने की फर्जी आख्या दी और जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया। शिकायत की जानकारी पर 28 अक्तूबर 2021 को आरोपी घर में घुस आए और मारपीट कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो समेत छह लोगों के खिलाफ परिवार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें