फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन में फाल्ट से 18 विद्युत उपकेंद्र हुए ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 132 विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट आने से जिले के 18 विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। आधे जिले की तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक होने के बाद शहर व गांव की बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ में भोलेपुर-बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन सेंटर से शहर, गंगापार, कमालगंज और जहानगंज क्षेत्र के कुल 18 विद्युत उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। इसके अलावा नीबकरोरी ट्रांसमिशन और कामयगंज के लुधइया स्थित ट्रांसमिशन सेंटर से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। गुरुवार शाम करीब चार बजे भोलेपुर-बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन की 33 हजार केवी क्षमता की में आए फाल्ट से कुछ उपकरण जल गए।
इससे 18 विद्युत उपकेंद्र ठप होने से शहर समेत आधे जिले की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी ट्रांसमिशन में पहुंचे और खराब हुए उपकरण को बदलने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसमें तीन घंटे से अधिक का समय का समय लगा। इससे विद्युत उपकेंद्र ठप रहने से शहर समेत आधे जिले की बिजली बंद रही। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि फाल्ट से एक उपकरण जल गया था। उसको बदलवा कर बिजली चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें