फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. सीपी निर्मल ने प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को पत्र भेजकर चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने भेजे पत्र में कहा कि चीनी मिल तत्कालीन उप मंत्री सुल्तान आलम खां के प्रयास से 1972 में लगाई गई थी। इसका उद्घाटन हुए 50 साल से अधिक समय हो गया। यह क्षेत्र गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध है। सीजन में मिल की मशीनें अक्सर धोखा दे जाती हैं। इससे किसानों को सर्दी में अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।
इसलिए मिल में सभी के गन्ने की आपूर्ति नही हो पा रही है। अमृतपुर क्षेत्र में पैदा होने वाला गन्ना रूपापुर चीनी मिल में जाता है। इससे मिल में क्षमता विस्तार जरूरी है। क्षमता बढ़ने से किसानों लो लाभ मिलेगा। मिल घाटे से भी बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें