फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक, टीवी, फ्रिज है तो निरस्त होगा अंत्योदय कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपात्र होने के बाद भी दो वर्ष से मुफ्त का राशन ले रहे अंत्योदय कार्डधारक सरकार के रडार पर हैं। उनके पास पक्का मकान, बाइक, टीवी आदि होने पर कार्ड निरस्त कर वसूली की जाएगी। एक सप्ताह में अपात्रों को अंत्योदय कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 37 हजार 286 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 35 किलो राशन प्रति कार्ड नि:शुल्क दिया जाता है। इसमें 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता है। जबकि दूसरे चरण के वितरण में पीएमजीकेएवाई के तहत पांच किलो राशन प्रति यूनिट मुफ्त दिया जाता है।
अब अंत्योदय कार्डधारक भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। इनकी पात्रता का मानक तय कर दिया गया है। जिस कार्ड धारक के पास पक्का मकान, बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली, कृषि योग्य भूमि, घर में टीवी, फ्रिज या कोई स्थायी व्यवसाय है वह अंत्योदय योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
विज्ञापन

इससे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के भी अंत्योदय कार्ड पर संकट आ गया है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि अपात्र अंत्योदय कार्डधारकों को एक सप्ताह में अपना कार्ड सरेंडर करने का समय दिया गया है।
इसके बाद सत्यापन व जांच में अपात्र मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड निरस्त कराने वाले पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। विधवा, अति गरीब, परित्यक्कता, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले आदि को ही अंत्योदय कार्ड का लाभ दिया जाएगा।
कोटेदार फोन पर दर्ज कराएं शिकायत
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि अब एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों की दुकान पर राशन भेजा जा रहा है। कोई समस्या व शिकायत के लिए उन्होंने अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम खुलवाकर लिपिक राजीव कुमार पांडेय को प्रभारी बनाया है। कोटेदार 8009145648 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें