फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी कोटेदारों को ही मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एफसीआई गोदाम से राशन का उठान धीमी गति से हो रहा है। अभी तक 50 फीसदी कोटेदारों को ही राशन मिला है। खाद्य विभाग के गोदाम भी खाली हैं। इससे कोटेदारों के लिए 20 अप्रैल तक कार्डधारकों को राशन वितरण कर पाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

जिले की 793 राशन की दुकानों से 20 अप्रैल तक तीन लाख 55 हजार कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाना है। इसमें तीन दिन ही शेष बचे हैं। जबकि खाद्य विभाग के गोदामों से अभी तक 50 फीसदी कोटेदारों को ही राशन मिल सका है और इतने ही शेष हैं।
सातनपुर स्थित गोदाम में कोटेदारों को वितरण के लिए राशन ही नहीं था। गोदाम प्रभारी नीरू ने बताया कि एफसीआई गोदाम से जिस तरह राशन मिलता है, उसी हिसाब से कोटेदारों को वितरण किया जा रहा है। दूसरी ओर बताया गया कि एफसीआई गोदाम में पल्लेदारों की कमी होने से उठान धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार नहीं दे पा रहा वाहन
एफसीआई गोदाम खिमसेपुर के प्रभारी ने बताया कि खाद्य विभाग की गोदामों पर राशन ले जाने के लिए तीन ठेकेदार वाहन उपलब्ध कराते हैं। करीब एक सप्ताह से एक ठेकेदार अपने वाहन नहीं भेज रहा है। इससे गोदामों पर पर्याप्त राशन नहीं पहुंच पा रहा है। उनकी गोदाम पर राशन व पल्लेदारों की कोई कमी नहीं है।
दी जा चुकी चेतावनी, अब होगी कार्रवाई
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि धीमी गति से उठान करने वाले ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों को वह चेतावनी जारी कर चुके हैं। सुधार न होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि एफसीआई गोदाम पर पल्लेदारों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें