फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे नहीं चला ट्रांसफार्मर, चार मोहल्लों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मरम्मत के बाद लगा ट्रांसफार्मर 12 घंटे भी नहीं चला और फुंक गया। इससे चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली न मिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और पानी का भी संकट हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया कोठा पार्चा में लगे 630 केवीए ट्रांसफार्मर से नेहरू रोड, सराफा बाजार, नया कोठापार्चा और मित्तूकूंचा मोहल्लों को बिजली दी जाती है। मंगलवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने पर चारों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे वर्कशॉप से मरम्मत के बाद लाया गया दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो गुरुवार सुबह 11 बजे फुंक गया।
इससे चारों मोहल्लों की बिजली फिर गुल हो गई। दिन भर बिजली न आने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी दगा दे गए। लोगों को परेशान होना पड़ा। शाम को फिर से दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगाने का काम शुरू किया गया। जेई अमित शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें