फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने जिला जेल के 11 कर्मचारियों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल फतेहगढ़ में सात नवंबर को हुए बवाल की मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर जिलाधिकारी ने 11 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। शीघ्र ही मजिस्ट्रियल जांच पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला जेल के बंदी की 6 नवंबर को सैफई अस्पताल में हुई मौत के बाद बंदियों में आक्रोश पनप गया था। इसको लेकर सात नवंबर को जेल में जमकर उपद्रव, तोड़फोड़ व आगजनी हुई थी। पुलिस फायरिंग में गोली लगने से बंदी शिवम की मौत हो गई थी। इस मामले की जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी है। एडीएम ने जेल के कुल 35 कर्मचारियों व अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। गुरुवार को दूसरे दिन भी जेल कर्मचारियों को बुलाकर घटना के संबंध में बयान दर्ज किए हैं।
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि पहले दिन पांच जेल कर्मियों ने आकर बयान दर्ज कराए थे। जबकि गुरुवार को 11 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जेल के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के बयानों व उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। शीघ्र ही जांच पूरी कर वह रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें