फर्रुखाबाद। शहर के नेहरू रोड पर एक दुकान में घुसकर व्यापारी दंपती के साथ मारपीट कर दी गई। दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने महिला समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला खतराना निवासी आकाश मेहरोत्रा की नेहरू रोड पर दुकान है। वह शनिवार देर शाम पत्नी वेदिका के साथ दुकान पर थे। इसी समय खतराना की शम्मी टंडन अपने साथी शीश मेहरोत्रा के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने हमला बोल दिया। दुकान के डंडों से तोड़फोड़ कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने शम्मी और शीश में मुकदमा दर्ज कर लिया है।