फर्रुखाबाद। सिटी सर्किल में पांच स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने में मानकों का पालन न होने पर सीएफओ वीपी त्रिपाठी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है। इसमें आतिशबाजी की दुकानें टिन शेड व तीन मीटर की दूूरी में नहीं लगाने की बात कही गई है।
पत्र में बताया कि बरगदियाघाट रोड, पॉलीटेक्निक ग्राउंड पर आतिशबाजी की दुकानों के बीच में तीन मीटर का खाली स्थान नहीं है। दुकानें निर्धारित से अधिक क्षेत्रफल में लगाई गईं हैं। क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में दुकानें पांच-पांच के समूहों में बिना तीन मीटर की दूूरी लगी हैं। पटेल पार्क में दुकानें टिनशेड में नहीं हैं। बीबीगंज चौकी के पास भी दुकानें अधिक क्षेत्र फल में हैं। अप्रिय घटना होने से पर दुकानदार की जिम्मेदारी होगी।