फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ठप कर दी शहर व गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप कर दी। राजेपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन के पोल का इंसुलेटर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जल गया। बारिश थमने पर 33 व 11केवी लाइनों में आए फाल्टों को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया। देर रात तक कुछ जगह मोहल्ला और गांवों की बिजली चालू हो सकी। अधिकांश मोहल्ला और गांवों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में झमाझम बारिश होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपकेंद्र बंद कर दिए गए। इससे मोहल्लों और गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद बारिश थमने पर उपकेंद्रों को चालू किया गया। शहर के फतेहगढ़, लकूला, पांचालघाट, जसमई, ठंडी सड़क, कुटरा विद्युत उपकेंद्र के फीडरों की 11 केवी लाइनों में कई जगह फाल्ट होने से चालू नहीं हो पाए। संविदा कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए लगाया गया।
देर शाम तक कुछ फीडरों की 11 केवी लाइनों के फाल्ट ठीक होने पर बिजली चालू की गई। अधिकांश उपकेंद्रों के फीडर फाल्टों के कारण बंद बने रहे। राजेपुर क्षेत्र में के चार विद्युत उपकेंद्रों की 33केवी लाइन एक ही है। गांव कुतलूपुर में एक पेट्रोल पंप के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 33 केवी लाइन के पोल का इंसुलेटर जल गया। इससे चारों विद्युत उपकेंद्र ठप होने से करीब तीन सौ गांवों की बिजली देर रात तक ठप रही। कमालगंज, जहानगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज क्षेत्र के अधिकांश गांवों की बिजली 11 केवी लाइनों के फाल्ट ठीक न होने से देर रात तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फाल्टों को ठीक कराया जा रहा है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि बारिश से फाल्ट आए हैं, जिस फीडर के फाल्ट ठीक हो रहे, उनको चालू कर रहे हैं।
33 केवी का केबल बॉक्स हुआ खराब
लकूला विद्युत की 33केवी लाइन का भोलेपुुर बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन के पास केबल बॉक्स बारिश के कारण खराब हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर जेई व एसडीओ मौके पर पहुंचे और केबल बॉक्स सही कराने काम शुरू कराया। जेई अजय बाबू ने बताया कि केबल बॉक्स सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें