फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श धंसी और दरक गईं दीवारें

विज्ञापन
गांव कटरा रहमत खां में सामुदायिक शौचालय का धसी हुई फर्श। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। विकास खंड के गांव कटरा रहमत खां में छह माह पहले लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय की दीवारों में दरारें पड़ गईं व फर्श धंस गई है। इससे ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कटरा रहमत खां में 6 माह पूर्व सामुदायिक शौचालय पांच लाख रुपये से अधिक लागत में बनवाया गया था। शौचालय की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह की कृष्णा देवी को हैंडओवर कर दिया गया है। शौचालय की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गईं हैं। इससे फर्श भी धंस गई है। कुछ टाइल्स भी उखड़ गए। इससे इसका दरवाजा खोलने में दिक्कत हो रही है। शौचालय की दीवारों में दरार व फर्श धसकने से ग्रामीण इसमें शौच जाने से कतराने लगे हैं। उन्हें इसके गिरने का डर सता रहा है।
ग्राम प्रधान साजिद खां ने पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि इससे कभी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने निर्माण की जांच कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय इतने कम समय में कैसे धसक गया। इसकी जांच कराई जाएगी और उसकी मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें