फतेहगढ़ में निकली विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास स्थित लोहिया कैंपस में स्थापित गणेश मूर्ति का शुक्रवार को पांचालघाट गंगा तट पर भूविसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
लोहिया अस्पताल कैंपस में गणेश मूर्ति की स्थापना के बाद सुबह-शाम पूजन व आरती की गूंज रही। शुक्रवार को संजय टार्जन, अविनाश, राजू, सोनू, सुनीता आदि ने मूर्ति विसर्जन के लिए यात्रा निकाली। इस दौरान काफी संख्या में भक्त साथ चल रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा जमकर झूूमे। वहीं भगवान गणेश के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। पांचालघाट स्थित गंगा तट पर मूर्ति का भूविसर्जन किया गया। इस दौरान जमकर गुलाल भी उड़ाया गया।