फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर दर्शाता पैमाना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों के खाने-पीने व पशुओं के चारे के लिए परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बारिश ज्यादा होने से गंगा में नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को नरौरा बांध से एक लाख 3 हजार 8 सौ 32 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का पानी बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, करनपुर घाट, जोगराजपुर, सुंदरपुर, रामप्रसाद नगला, फुलाह, कहिलियाई तीसराम की मड़ैया आदि गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इन गांव में बाढ़ का पानी आ जाने से ग्रामीणों को आने-जाने व खाने-पीने की समस्या के साथ पशुओं के चारे की भी परेशानी होने लगी है। खो हरेली, रामनगर से रामगंगा में तीन हजार एक सौ 28 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.45 से बढ़कर 134.50 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-शमसाबाद मार्ग पर भरा पानी
शमसाबाद संवाद के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से शाहजहांपुर-शमसाबाद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पानी भर गया। इस मार्ग से लोग बरेली, जलालाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं जाते हैं। मार्ग पर पानी भरने से वाहन से निकलते समय टूटी सड़क व गड्ढे में पहिया जाने से हादसा होने का डर बना रहता है। आवागमन करने में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें