फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गाली गलौज करने में जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोबाइल पर गाली गलौज करने का ऑडियो वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने कंपिल विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय सिंह को निलंबित कर दिया है। इनका ऑडियो गुरुवार शाम को वायरल हुआ था।
विज्ञापन

विद्युत खंड कार्यालय कायमगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कंपिल और सिवारा पर तैनात अवर अभियंता अजय सिंह का गुरुवार शाम को एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक उपभोक्ता के लिए जाति सूचक गाली दे रहे थे और रुपये न दने पर बिजली चोरी की रिपोर्ट लगाकर अधिक जुर्माना लगाने की बात कही। यह ऑडियो उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। एक्सईएन कायमगंज राहुल बाबू कटियार ने जेई अजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेजी। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि कंपिल विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें