फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना गोवंश के गोबर से रोशन होंगी गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अन्ना गोवंश के गोबर से अब गोशालाएं रोशन किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनके बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मॉडल गोशाला सितवनपुर पिथू से की जाएगी। इस प्लांट पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गोशालाओं की आय बढ़ाने और संसाधनों की पूर्ति के लिए शासन से गोबरधन परियोजना शुरू की गई। परियोजना संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। गोबरधन योजना के तहत गोशालाओं में बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। इस पर ग्राम पंचायतों के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खाते से धन खर्च किया जाएगा। इसके लिए शुरुआती दौर में तीन गोशालाओं का चयन किया गया है। सबसे पहले मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत सितवनपुर पिथू स्थित गोशाला में बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पांच किलोवाट क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। इस पर 16 लाख रुपये से अधिक खर्च आएगा। प्लांट लगने से गोशाला में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था हो जाएगी। यह प्लांट गोशाला के अन्ना गोवंश के गोबर से चलेगा। इससे गोशाला में बिजली पर आने वाला का खर्च भी बचेगा। इसके अलावा मौधा व शाहपुर गंगपुर गोशाला में भी बायोगैस प्लांट लगाने की भी तैयारी है। प्लांट का निर्माण कराने की जिम्मेदारी आरईडी(ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को दी गई है। प्लांट की चार मीटर परिधि व 3.5 मीटर गहराई निर्धारित की गई है।
तीन गोशालाओं का हो चुका निरीक्षण
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एसडीएम सदर अनिल कुमार, पीडी राजमणि वर्मा, सीवीओ डॉ.राजकिशोर सिंह व स्वच्छ भारत मिशन के इंजीनियर नितेंद्र पटेल के साथ तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया है। सितवनपुर पिथू गोशाला में बायोगैस प्लांट के निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि मौधा व शाहपुर गंगपुर में प्लांट लगाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें