फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के बाधक छह दुकानों पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
शुकरूल्लापुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर तोड़ी जा रही दुकानें। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज के निर्माण में बाधक बनी छह दुकानों को पुलिस व प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया। दुकानदारों की एसडीएम व सीओ कायमगंज से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के सख्त रुख को देखकर दुकानदार पीछे हट गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शुकरूल्लापुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में बाधक बनी दुकानों को खाली करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने नोटिस व मुनादी कराकर जानकारी दी थी। इसके बाद भी छह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली नहीं की थीं। बुधवार को एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव, सीओ राजवीर सिंह तहसीलदार प्रदीप सिंह पीएसी व दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर को भी बुला लिया गया। एसडीएम के आदेश पर बुलडोजर दुकान ढहाने लगा। इस पर दुकानदारों ने एसडीएम से विरोध जताया और नोकझोंक करने लगे। एसडीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की नापजोख के बाद कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी विरोध किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। इस पर दुकानदार पीछे हट गए। बुलडोजर ने सभी छह दुकानें गिरा कर ध्वस्त कर दी।
इन लोगों की तोड़ी गईं दुकानें
गांव दूदेमई सलमेपुर निवासी मीरा देवी, गांव खिनमिनी निवासी यदुनाथ, गांव गंगलऊ निवासी धर्मेंद्र पाल, दिनेश पाल व गांव सादिकपुर निवासी दिनेेश पाल की दुकानें गिरवाई गईं।
विज्ञापन

कवर्ड एरिया की जमीन का 12 हजार लगाया गया था रेट
रिटायर्ड पुलिसकर्मी दुकानदार यदुनाथ व डॉ. राजेश बाबू ने एसडीएम कायमगंज को बताया कि तत्कालीन डीएम मोनिका रानी व एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी के साथ मिलकर बैठक हुई थी। इसमें अधिग्रहण करने वाली जमीन का पांच हजार रुपये वर्गमीटर रेट निर्धारित किया गया। कवर्ड एरिया की जमीन का 12 हजार रुपये वर्ग मीटर रेट लगाया गया था। अधिग्रहण की धनराशि सेतू निगम को हस्तांतरित करने की बात भी बताई गई। उसके बाद भी तय रकम का भुगतान नहीं किया गया। चार गुना मुआवजे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की चिह्नित की गई जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। किसी की जमीन को अधिग्रहण करने के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया।
-सुनील कुमार यादव, एसडीएम कायमगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें