फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दबंगों ने महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार सवार दबंगों ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर महिला के गले से चेन खींचकर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। महिला ने कार का फोटो खींच लिया था। हालांकि पुलिस मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अमरौली निवासी राजीव कुमार पत्नी और बच्चों के साथ जहानगंज के गांव कन्हई नगला से लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह ढिलावल अंडरपास के पास पहुंचे, तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। कार सवार तीन लोगों ने वाहन रोक दिया और बाइक सवार से कहासुनी करने लगे। एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और भाग गए। पीड़ित ने जाते वक्त कार का फोटो खींच लिया। राजीव ने थाने में तहरीर दी है। मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि लूट की बात गलत है। मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें