फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के अभाव में दर्द से तड़पती रही घायल महिला

विज्ञापन
सीएचसी कायमगंज में घायल महिला को निजी वाहन से उतारते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी के पास हादसे में घायल महिला दर्द से आधा घंटे तक तड़पती रही। बाद में यूपी 112 पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी प्रियंका (33), पति राजेश के साथ बाइक से कायमगंज के गांव घसिया चिलौली आईं थीं। सोमवार सुबह वह वापस जा रही थीं। गांव पपड़ी के पास उनकी साड़ी बाइक में उलझ गई। इससे वे गंभीर घायल हो गईं। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने एंबुलेंस सेवा पर कई काल की मगर ईएमटी व चालकों की हड़ताल के चलते उन्हें एंबुलेंस सेवा नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद भी एंबुलेंस सेवा नहीं मिली तो उनके रिश्तेदारों ने निजी वाहन से लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें