फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल चला रहे डॉक्टर फाइलेरिया की दवा का नाम नहीं बता सके

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-संजीवनी (ई-टेलीमेडिसिन) हब के लिए स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर छह डॉक्टरों की भर्ती होनी है। इसके लिए बुधवार को सीएमएस की पत्नी सहित 13 डॉक्टरों का साक्षात्कार हुआ। कमेटी के प्रश्नों से डॉक्टर चकरा गए। अस्पताल चलाने वाले एक डॉक्टर तो फाइलेरिया की दवा का नाम तक नहीं बता सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ कम करने के लिए घर बैठे इलाज की सुविधा की जाएगी। इसके लिए लोहिया अस्पताल
को ई-संजीवनी हब बनाया गया है। इसमें तीन मेडिकल ऑफीसर (एमबीबीएस) व एक विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत है। इसके अलावा शहर में स्वीकृत दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए दो डॉक्टरों की संविदा पर भर्ती की जानी है।
सीएमओ कार्यालय में बुधवार को डॉक्टरों के छह पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार हुआ। कमेटी में प्रभारी सीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी, एसीएमओ डॉ. उमेश चंद्र वर्मा, डॉ. सर्वेश यादव व एसडीएम नरेंद्र सिंह ने साक्षात्कार में प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

छिबरामऊ में 20 बेड का निजी अस्पताल चलाने वाले एक डॉक्टर यह भी न बता सके कि फाइलेरिया के मरीज को कौन सी दवा दी जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक होने के बावजूद उन्होंने सामान्य एमबीबीएस डॉक्टर के पद के लिए आवेदन किया। इसका कारण पूछने पर वह बात घुमा गए। घर बैठे गंभीर मरीज की कैसे मदद की जा सकती है, इसका भी कुछ डॉक्टर सटीक जवाब नहीं दे सके।
इन डॉक्टरों ने दिया साक्षात्कार
साक्षात्कार में शामिल 13 डॉक्टरों में डॉ. अर्चना गुप्ता लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता की पत्नी हैं। डॉ. जागृति, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. स्वाती सक्सेना, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अरिदमन, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. आकाश बाबू, डॉ. नूरुल, डॉ. श्रुति बिंदल, डॉ. आकांक्षा व डॉ. गौरव शाक्य ने साक्षात्कार दिया है।
डीएम करेंगे अनुमोदन
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि साक्षात्कार में प्रश्नों का सही जवाब देने वाले डॉक्टरों का कमेटी से चयन के बाद फाइल जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। अनुमोदन के बाद शासन को फाइल भेजकर स्वीकृति मिलने पर डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें