फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद ः कंटेनमेंट जोन खोलने को दरोगा से भिड़े व्यापारी, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बे में तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से पूरा बाजार बंद है। सोमवार को कंटेनमेंट जोन खुलवाने को लेकर व्यापारी दरोगा से भिड़ गए। इसी बीच रिटायर्ड एडीओ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने कंटेनमेंट जोन खोलने के बजाय व्यापारियों को लाठियां पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे में तीन दिन पूर्व करोना संक्रमित मरीज मिलने से करीब एक किलोमीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया। बाजार बंद होने से परेशान व्यापारियों ने सीओ व थानाध्यक्ष को बकरीद व रक्षाबंधन पर व्यापार चौपट होने की जानकारी दी और बाजार खुलवाने का अनुरोध किया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सोमवार सुबह थानाध्यक्ष से मिलकर 250 मीटर क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाने को कहा। इससे पुलिस चौराहे पर पहुंची तो वहां व्यापारी नेता खुद ही बैरियर खोलने लगे। इस पर दरोगा जितेंद्र कुमार ने मना किया तो व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। व्यापारी नेताओं को हावी होते देख दरोगा जितेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष को जानकारी दी। कुछ ही देर में फोर्स के साथ थानाध्यक्ष वहां पहुंच गए। इसी बीच सोमवार को सैफई में दम तोड़ने वाले रिटायर्ड एडीओ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी दी गई। इससे पुलिस ने बाजार खुलवाने के बजाय लाठियां फटकार कर व्यापारियों को खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि नियमानुसार ही काम किया जाएगा। व्यापारी नेता खुद ही बैरियर खोल रहे थे। इसको लेकर विवाद हो गया। फिलहाल मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें