फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Sat, 11 Sep 2021 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबिक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने के गांव खुम्मरपुर निवासी बालिस्टर सिंह, पुत्र सुनील के साथ शनिवार सुबह शहर में किसी काम से आए थे। वह बाइक से वापस जा रहे थे कि कायमगंज बाईपास स्थित नखासा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे पिता बालिस्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पुत्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही हैं। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें