फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। करहल के गांव नगला मनु निवासी रवि पुत्र मुन्नालाल (24) अपने रिश्तेदार थाना भोगांव के कुलज्जापुर निवासी मोहित के साथ बाइक से फर्रुखाबाद अपनी कार संभालने के लिए पैसे देने गया था।
विज्ञापन
वापस आते समय इटावा बरेली हाईवे पर हवाई पट्टी के निकट सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची तथा घायलों को सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया तथा मोहित को हल्की चोट आई है। थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।