फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर चलाई जेसीबी, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
बंगशपुरा बहादुरबाग में कब्रिस्तान की भूमि के संबंध जानकारी करते लेखपाल प्रमोद कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक कब्रिस्तान के पास से सड़क का निर्माण चल रहा है। वहां जेसीबी चलती देख लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कब्रें क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की। लेखपाल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी रुकवा दी। लेखपाल ने सोमवार को पैमाइश करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंगशपुरा कोहना में बहादुरबाग नाम से कब्रिस्तान है। इसमें आसपास के कई मोहल्लों के लोग अपने परिजनों को दफन करते हैं। कब्रिस्तान के पास सड़क निर्माण चल रहा है।
इसके लिए भूमि का जेसीबी से समतलीकरण हो रहा था। सूचना पर वार्ड सभासद सफदर जहां के पुत्र फर्रुख हसीन व व्यापारी नेता सलमान खान पहुंचे। उन्हें कई कब्रें क्षतिग्रस्त मिलीं। वह मोहल्ले के करीब 25 लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। पत्र देकर कहा कि कब्रिस्तान पर हो रहे कब्जे को तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन

इस पर लेखपाल प्रमोद कुमार, नखास चौकी प्रभारी विद्या शंकर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी को बंद करवा दिया। लेखपाल ने कहा कि सोमवार को भूमि की पैमाइश की जाएगी। शिकायत करने वालों में मोहम्मद सलीम, नाजिम, मोहम्मद अंजू, बब्बन, फईम, साजिद, राजू खान, फरीद खान, मुकीम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें