कायमगंज। भतीजे की शादी में शामिल होने आई मंदबुद्धि महिला के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार की महिलाओं ने वहां जाकर उसे बचाया। महिला के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कासगंज जनपद की एक महिला कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आई थी। शनिवार रात घर के सभी सदस्य बरात चले गए। घर में कुछ महिलाएं रह गईं।
रात करीब 8 बजे वह खेत की ओर निकल गई। यह देख गांव के आदेश कुमार ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। जिन्हें देखकर युवक भाग गया। महिला के भाई ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।