कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव नगला धनी निवासी किसान के संयुक्त बैंक खाते से 49 हजार रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। उसने रिजर्व बैंक आफ इंडिया कार्यालय कानपुर को पत्र भेजा है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी गीता देवी का बैंक आफ इंडिया कायमगंज की शाखा में खाता है। किसान ने 24 अगस्त को खाते में 42 हजार रुपये जमा किए थे। पहले से 25 हजार रुपये थे। बताया कि एक अक्तूबर को 20 हजार रुपये का विड्रॉल भरकर बैंक में कैशियर को दिया। उसे बताया गया कि खाते में इतने रुपये नहीं हैं। किसान ने शाखा प्रबंधक से बात की, उन्होंने 25 अगस्त खाते से 49 हजार रुपये निकालने की जानकारी दी। ओमप्रकाश का कहना है कि 25 अगस्त को बैंक नहीं नहीं आए।
किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने चार अक्तूबर को बुलाया और कहा कि
सीसीटीवी फुटेज दिखाने का 188 रुपये लगेगा। इस दौरान उससे हस्ताक्षर करवा लिए। पूरे दिन बैठाए रखा और शाम को कह दिया अब पांच अक्तूबर को आना। मंगलवार को कहा रुपये तुमने ही निकाले हैैं। शाखा प्रबंधक रणधीर कुमार पाल ने बताया कि 25 अगस्त को खाता धारक ने 49 हजार रुपये निकाले हैं, आरोप गलत हैं।