पुन्नी के आवास पर कांग्रेसी नजरबंद
प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाना चाह रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
शहर के मोहल्ला खतराना स्थित कांग्रेस शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी के आवास पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। लखीमपुर खीरी जाते समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध और किसानों से साथ हुई घटना की निंदा की गई।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाने की तैयारी में थे, इसी बीच पुलिस पुन्नी शुक्ला के आवास पर पहुंच गई। सभी कांग्रेसियों को बाहर जाने से रोक दिया। वहां मौजूद शहर अध्यक्ष के अलावा शकुंतला देवी, संतोष गुप्ता, आसिफ अंजुम, इमरान अंसारी, अभिषेक सारस्वत, मोहित गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह चौहान को नजरबंद कर लिया गया।