फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूल्हा बने श्रीराम के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से सोमवार देर रात शिवाला भवन, गंगा दरवाजा से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। प्रमुख मार्गों से निकली बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। दूल्हा बने श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने आरती उतारकर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

बरात में रथ पर सवार श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप शामिल रहे। गुरु वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, राधा-कृष्ण, दुर्गा जी, हनुमान जी, बांके बिहारी और शनिदेव समेत 29 झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। काली जी का अखाड़ा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
अल्मोड़ा और रामनगर के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया। बरात नगर के मुख्य चौराहे से होती हुई पृथ्वी दरवाजा, टीपी चौराहा, जटवारा, गल्ला मंडी, श्यामागेट, बजरिया, पुल गालिब तिराहे से पटवन गली सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. मिथिलेश अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल ने अपने आवास पर आरती उतारकर बरात का स्वागत किया। इससे पहले शिवाला भवन में समिति के सहयोगी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महामंत्री मनोज कौशल, डॉ. विकास शर्मा, नीरज अग्रवाल, पवन गुप्ता, संजय बंसल, अमित सेठ, अभिषेक अग्रवाल और संजय गुप्ता आदि ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी।

रामबरात पर बरसीं फूलों की पंखुड़ियां
कंपिल। पौराणिक तीर्थ नगरी कंपिल में श्रीरामलीला महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया। 75 आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
बरात रवाना होने से पहले पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव और कायमगंज के सुरेंद्र गुप्ता ने रामदरबार की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद भगवान गणेश की झांकी के साथ बरात आगे बढ़ी। शिव अखाड़ा, काली अखाड़ा, मां दुर्गा, भगवान शंकर, महर्षि कश्यप और भगवान विष्णु की झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। रावेज खां उर्फ बंटी, हिकमत उल्ला उर्फ शानू, प्यारे मियां और आवेज खां सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने बरात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को पगड़ी, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
बरात रामलीला मैदान से पट्टी मदारी, मुख्य चौराहा और गंगा रोड होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और माता सीता का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कमेटी अध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

=========
शिवधनुष टूटते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे
शमसाबाद। रामलीला महोत्सव में मंगलवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंचन शुरू होते ही दर्शकों में उत्साह दिखा। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ने का दृश्य आते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार शाक्य, संजय गंगवार, संजय पाठक और दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें