कमालगंज। इटावा जनपद से स्थानांतरित होकर आए मंडी निरीक्षक अनिल कुमार ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज में सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा दिया। अनिल कुमार के पास इटावा व भरथना मंडी में प्रभारी सचिव का प्रभार था। यहां निरीक्षक पद पर चार्ज लिया है।
प्रभारी सचिव का चार्ज मंडी निदेशक का आदेश होने के बाद मिलेगा। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के सबसे बड़े ब्लॉक कमालगंज की मंडी में सुविधाएं बढ़ाने का वह प्रयास करेंगे। उन्होंने मंडी परिसर का जायजा लिया। मंडी का सामुदायिक शौचालय ब्लाॅक बंद पड़ा है। हाइमास्ट लाइटें भी काफी समय से बंद रहने से अंधेरा रहता है।
उन्होंने कहा कि जल्दी ही मंडी परिसर में किसानों, पल्लेदारों, व्यापारियों आदि के लिए पेयजल सुविधा को दो वाटर कूलर की स्थापना कराई जाएगी। मालूम हो कि मंडी परिसर में ही कृषि विभाग की राजकीय बीज गोदाम व कृषि रक्षा इकाई केंद्र भी है।