फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने वापस ली सभासद के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सभासद के खिलाफ तहरीर देने से आक्रोशित सभासदों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ईओ पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। इस पर ईओ ने थाने में पत्र भेजकर तहरीर वापस ले ली है। इससे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दाउद खां में दो हैंडपंपों का सामान निकालने का आरोप लगाकर ईओ ने सभासद निसार अंसारी के खिलाफ तहरीर दी थी। इससे सभासदों में गुस्सा व्याप्त हो गया। सभासद अतुल शंकर दुबे, धर्मेंद्र कनौजिया, असलम अंसारी, आलोक मिश्रा आदि बुधवार की देर रात ईओ से मिले। सभासद से बात किए बिना सच जाने बगैर तहरीर देने का ईओ से विरोध जताया।
सभासदों ने बताया कि बंद हैंडपंप सड़क निर्माण में बाधा थे। कई बार कहने पर भी जलकल विभाग ने नहीं उखाड़े। इस पर लेबर से हैंडपंप उखड़वाकर सामान सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया था। सभासदों ने ईओ को पूरे मामले से अवगत कराते हुए एक पत्र भी दिया। ईओ ने सभासदों की बात सुनने के बाद मऊदरवाजा थाने में तहरीर वापस लेने के लिए एक पत्र जारी कर दिया। इसके बाद सभासद शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें