कंपिल। लाइन शिफ्टिंग का कार्य होने से 250 गांवों की बिजली दस घंटे बंद रही। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 33केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते रुटौल उपकेंद्र बंद कर दिया गया।
सायं करीब छह बजे उपकेंद्र चालू किया जा सका। इसके चलते रुटौल उपकेंद्र से जुड़े लगभग 250 गांवों की बिजली दस घंटे बंद रही। एसडीओ विनोद कनौजिया ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के चलते उपकेंद्र बंद किया गया था।
उन्होंने बताया कि बुधवार को लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते सिवारा उपकेंद्र सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक बंद रहेगा। (संवाद)