फर्रुखाबाद। एक वर्ष दो माह से बेरोजगार घूम रहे कोविड कर्मी कई बार डीएम से समायोजन की गुहार लगा चुके हैं। डीएम की सख्ती के बाद सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को कोविड कर्मियों का सत्यापन किया गया।
जनपद में आउटसोर्स पर तैनात 113 कोविड कर्मियों की जुलाई 2024 में समायोजन का आश्वासन देकर सेवा समाप्त कर दी गई थीं। इनमें 59 कोविड कर्मी समायोजन न होने से अभी तक बेरोजगार हैं। कई बार कोविड कर्मी सीएमओ कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक समायोजन की मांग कर ज्ञापन दे चुके हैं। जबकि एनएचएम में 40 पद और स्टेट बजट के 40 पद रिक्त चल रहे हैं।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गत सप्ताह ज्ञापन देने पहंचे कोविड कर्मियो काे सीएमओ कार्यालय भेजा और सीएमओ को शीघ्र समायोजन करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते 22 कोविड कर्मी सुबह अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने पहुंचे। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कोविड कर्मियों का शीघ्र ही समायोजन करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)