फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापार समेत छह सौ गांव की दूसरे दिन भी बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी गुल रही छह सौ गांवों की बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगापार क्षेत्र समेत करीब छह सौ गांवों की बिजली दूसरे दिन सोमवार को भी गुल रही। बिजली न मिलने से गांव के लोग परेशान रहे। टूटे पोल को बदलने और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने का काम चल रहा है।
रविवार दोपहर आंधी और बारिश होने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह पेड़ व उनकी डालें टूट कर गिरने से बिजली के पोल टूट गए थे। इससे 33 व 11 केवी की लाइनें कई जगह क्षतिग्रस्त होने से शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई थी। आंधी और बारिश थमने के बाद विभागीय कर्मचारी फाल्टों को खोज कर ठीक करने में लगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की बिजली देर रात चालू कर दी गई। ग्रामीण इलाकों के टूटे पोल और तारों को बदलने का काम सोमवार को भी चलता रहा। जिस क्षेत्र के टूटे पोल और तार बदले गए उन गांवों की बिजली चालू कर दी गई। नवाबगंज क्षेत्र के आधे कस्बे की बिजली चालू हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बंद है।
शमसाबाद, हजियांपुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, कंपिल, जहानगंज क्षेत्र के करीब साढ़े चार सौ गांवों की बिजली चालू नहीं हो सकी। गंगापार क्षेत्र के चारों विद्युत उपकेंद्र सोमवार को भी टूटे पोल और क्षतिग्रस्त तार न बदले जाने से बंद रहे।
इससे करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल रही। एक्सईएन हरिवरन सिंह ने बताया कि टूटे पोल और क्षतिग्रस्त तारों को बदलवाने का काम कराया जा रहा है। जल्द सभी गांवों को बिजली दी जाएगी।
पांच पोल टूटे, 25 घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
कमालगंज। तेज आंधी आने से फतेहगढ़ के निकट स्थित 33 हजार लाइन का विद्युत पोल टूटने के साथ ही कोहरापुर व जहानगंज फीडर में पांच पोल टूटने से पूरे विकास खंड के गांव में 25 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे तेज आंधी व पानी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

आंधी से फतेहगढ़ के निकट धन्सुआ में 33 हजार लाइन का विद्युत पोल टूट गया था। इसके साथ ही कोहरापुर फीडर में तीन पोल व जहानगंज फीडर में दो पोल टूटे थे। धन्सुआ के पोल सहित सभी छह पोलों को बदलने के बाद सोमवार शाम करीब 5 बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें