लोहिया अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : FARRUKHABAD
ओपीडी, ग्राहक सेवा केंद्र पर पास-पास खड़े हुए लोग
फर्रुखाबाद। कोरोना से बचाव के मूलमंत्र सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। ग्राहक सेवा केंद्रों और लोहिया अस्पताल में सोमवार को बेशुमार भीड़ होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। अधिकांश लोग गैर प्रांतों से आए थे। सुरक्षा कर्मियों ने दूरी बनाए रखने की बात तक नहीं कही। ओपीडी में 298 लोगों का चेकअप किया गया। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी थे।
उधर, चिलसरा रोड स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही पैसे निकालने वालों की भीड़ जमा हो गई। केंद्र संचालक ने न तो हाथ सैनिटाइज कराया और न ही लोगों को दूर-दूर खड़े होने को कहा।
सैनिटाइज हुए अस्पताल के सातों गेट
लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल के सभी सात गेटों को बड़ी मशीन से सैनिटाइज कराया गया। शमसाबाद में निकले पॉजिटिव मरीज के लोहिया ओपीडी में भी आने के बाद से हड़कंप मचा था।
‘जिस वक्त ओपीडी का जायजा लिया, उस समय सभी दूर-दूर थे। यदि सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा, तो वे इसका हर हाल में पालन कराएंगे।’
- डा. एसपी सिंह, प्रभारी सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।