फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुतासी में बनेगा विद्युत उपकेंद्र

Fri, 22 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर विकास खंड के गांव गुतासी मेें 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसका प्रस्ताव विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन ने पास कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण काम शुरू कराया जाएगा। इसके बनने से जसमई विद्युत उपकेंद्र को ओवर लोड से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों को 18 से 20 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कवायद चल रही है। बढ़पुर ब्लाक के जसमई विद्युत उपकेंद्र से शहरी और ग्रामीण इलाकों को बिजली सप्लाई होती है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे अधिक गांव जुड़े होने से यह ओवरलोड है। इस कारण बिजली सप्लाई के दौरान तार टूटने से आए दिन फाल्ट आते हैं और बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। इससे निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम की ओर से गुतासी गांव में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा।

एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर विद्युत निगम के चेयरमैन के पास भेजा था। चेयरमैन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


जहानगंज में उपकेंद्र निर्माण को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जहानगंज विद्युत उपकेंद्र ओवर लोड होने से ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है। इसके ओवरलोड को कम करने के लिए जहानगंज क्षेत्र के गांव नौगवां में 33/11 विद्युत उपकेंद्र बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एक्सईएन अमर सिंह ग्रामीण ने बताया कि विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन ने प्रस्ताव मांगा है। शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें