फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के दबाव में वृद्ध की मौत, जेई समेत चार पर तहरीर

विज्ञापन
आलम शेर खां की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अवैध वसूली के दबाव में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम को शनिवार दोपहर एक टेलर के घर में केबिल कटा होने के बाद भी बिजली जलती मिली। इस पर टीम ने मुकदमा लिखवाने की बात कही। टेलर के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान टीम में शामिल कर्मचारी ने सौदेबाजी शुरू की और 50 हजार रुपये मांगे। टेलर ने किसी तरह से 25 हजार रुपये दे दिए।
कर्मचारी ने शाम तक बाकी रुपये देने के लिए फोन पर दबाव बनाया। इससे परेशान टेलर की हालत बिगड़ गई। परिजन पहले उन्हें लोहिया और फिर वहां से निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने टेलर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने अवैध वसूली के दबाव में पिता की मौत का आरोप लगाकर जेई समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीकमपुरा हाता वारा खां निवासी आलम शेर (60) के यहां शनिवार दोपहर 12.30 बजे विद्युत निगम के जेई रंजीत मौर्य ने सहायक सुधीर शाक्य, गौरव पाठक, अमरजीत अन्य कर्मियों संग चेकिंग की। एक स्थान पर केबल कटा मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। आलम के पुत्र रिजवान ने बताया कि अफसरों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं चाहते, तो 50 हजार रुपये दो।
कुछ स्थानों से ब्याज पर लेकर 25 हजार रुपये गौरव नाम के कर्मचारी को दे दिए। इसके बाद शेष रकम शाम पांच बजे तक देने को दबाव बनाया गया। तमाम प्रयास के बाद भी 25 हजार रुपये की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसी दौरान गौरव का फोन आया कि यदि पांच बजे तक शेष रुपये अदा नहीं किये, तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
इसके बाद रात नौ बजे आलम शेर की हालत बिगड़ गई। उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. राजकिशोर ने इलाज किया। उन्होंने हालत गंभीर बताई, तो परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने आलम शेर को मृत घोषित कर दिया।
रिजवान ने मऊदरवाजा थाने में जेई, सहायक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कहा कि पिता की मृत्यु अवैध वसूली के दबाव से परेशान होकर हुई है। परिजनों ने कर्मचारी की ओर से मांगे जा रहे रुपये का ऑडियो भी वायरल किया है। इसमें कर्मचारी शाम पांच बजे तक पूरे रुपये न देने पर मुकदमा हो जाने की बात कह रहा है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
लोहिया के डॉक्टर ने हाइपरटेंशन का किया उल्लेख
आलम को शनिवार रात लोहिया अस्पताल में लाया गया था। वहां ड्यूटी डॉ. राजकिशोर ने रजिस्टर पर हाइपरटेंशन बीमारी का उल्लेख भी किया है। इससे साफ है कि आलम किसी बात को लेकर काफी परेशान थे।
विज्ञापन

क्या कहते जिम्मेदार
- शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया ही नहीं गया था। मैं एसडीओ द्वितीय के साथ कार्यालय में बैठकर विभागीय काम करा रहा था। रविवार को 10 बजे घटना की जानकारी हुई। मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहा हूं। -रंजीत मौर्य, जेई
घटना की जानकारी मिली है, विभागीय जांच कराई जाएगी। ऑडियो की आवाज सुनकर हकीकत को जाना जाएगा। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरबी यादव, एक्सईएन शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें