फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से परिषदीय स्कूलों में पेपर कराने में दिक्कत

विज्ञापन
जूनियर विद्यालय उम्मरपुर में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ स्कूलों में पेपर कराने में दिक्कतें आ रही हैं। किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र के सहयोग से तो किसी में एक ही शिक्षक ने कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा कराई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से चल रही हैं। 24 मार्च से 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक में ड्यूटी लग गई। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होने से प्रधानाध्यापकों के सामने परीक्षा कराने में दिक्कत आई। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वीसलपुर तराई में तीन शिक्षक व एक शिक्षामित्र हैं।
इसमें से दो शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में चले गए। प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र रह गए। प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़ में तीन शिक्षक हैं, इसमें एक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने चले गए तो प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक ही परीक्षा कराने के लिए रह गए हैं। कंपोजिट विद्यालय महलई में छह शिक्षक हैं। इसमें पांच बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए रिलीव हो गए। प्रधानाध्यापक को अकेले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा करानी पड़ी।
विज्ञापन

शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय पड़ाव प्रथम में चार शिक्षक और एक शिक्षामित्र है। इसमें एक अवकाश पर और दो बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने चले गए। प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र परीक्षा कराने के लिए रह गए हैं। नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उम्मरपुर में छह शिक्षक हैं। इसमें एक बीआरसी से अटैच, एक अवकाश पर है। दो बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने गए। इससे प्रधानाध्यापक समेेत दो शिक्षक छात्रों की परीक्षा कराने के लिए रह गए।
अधिकांश विद्यालयों में छात्रों को पास-पास बैठा कर परीक्षा कराई गई। इससे छात्रों ने एक-दूसरे की कापी देखकर परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए बने सचल दल निरीक्षण के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें