फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर ने बाइक सवार युवक को रौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटपुरा कैलियाई निवासी रामवीर (36) जमीन संबंधी काम से बाइक से कायमगंज तहसील जा रहे थे। नगर पंचायत के मोहल्ला इमादपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक कर बाइक चालक को रौंद दिया। डंपर का पहिया रामवीर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस में थाने भिजवा दिया। रामवीर की जेब में मिले बाइक के कागजों से परिजनों को सूचना दी गई।
चचेरे भाई विजेंद्र और चाचा अतर सिंह ने उसकी रामवीर के रूप में शिनाख्त की। उसके दो पुत्रों बड़ा ऋषिपाल और छोटा छह माह का है। पत्नी शिवानी और परिजन बेहाल हैं। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रामवीर खेती करके जीवनयापन करता था। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। वाहन कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें