फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार गहरी खाई में पलट गई। पिकअप सवार शिक्षामित्र दंपती और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला शिक्षामित्र के सिर में अधिक चोट बताई जा ही है।
अमृतपुर थाने के गांव सबलपुर निवासी संजीव सोमवंशी (48) और उनकी पत्नी रंजीता सोमवंशी (44) गांव के स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। वह विकासनगर पांचाल घाट पर आवास बनाकर रह रहे हैं। संजीव पत्नी और रिश्तेदार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसआर कोल्ड निवासी रुचिता के साथ कार से सुबह स्कूल जा रही थीं।
जैसे ही गौटिया मोड़ पर कार पहुंची तो पीछे से जरियनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे कार खाई में पलट गई। कार में दंपती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दब गईं। आसपास के लोगों ने बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां रंजीता के सिर में अधिक चोट होने से भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
-