फर्रुखाबाद के शहर के बाग लकूला में सभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय असदुद्दीन ओवैसी। ?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), जन अधिकार पार्टी और पीस पार्टी के भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की जनसभा हुई। इसमें असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगा है। यह भी कहा कि आपके वोट से मोर्चा की सरकार बनी तो प्रदेश का उपमुख्यमंत्री अल्पसंख्यक होगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भी प्रदेश सरकार को कोसा।
हेलिकॉप्टर से लकूला स्थित मैदान मेें उतरे ओवैसी ने साढ़े तीन मिनट के भाषण में सरकार पर निशाना साधा और जनता से लुभावने वादे किए। कहा कि मोर्चा की सरकार बनने के पहले ही दिन गंगा एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से निकालने का काम होगा। प्रिंटिंग, जरदोजी कारोबार को बढ़ावा देंगे। अखिलेश यादव ने डराकर वोट लिए।
अच्छी शिक्षा के लिए बच्चे बड़े शहरों में जाते हैं। हम यहीं अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि खाद सस्ती और बिजली फ्री देंगे। पार्टी प्रत्याशी रुचि राजपूत, आमोद कुमार और तालिब हुसैन को जिताने की अपील की। मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शाक्य, कैप्टन डॉ. शिवरतन सिंह, कमल शाक्य, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, मोहम्मदीन सिद्दीकी भी थे।
फर्रुखाबाद के राजेपुर में हुई मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD