फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत, दोस्त घायल

Tue, 04 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 8 अमितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आशू। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर रात हरियाली बाजार के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार में पांच दोस्त सवार थे। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी अमितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आशू (30) कार से दोस्तों के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर मैनपुरी से लौट रहे थे। रविवार रात ढाई बजे कार मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव हरियाली बाजार के पास पहुंची थी, इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में उनकी कार सड़क किनारे पलट गई। सभी लोग उसमें फंस गए। पीछे से दूसरी कार में आ रहे उनके सर्वोदयनगर के दोस्त रितिक झा ने कार की खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आशू और मोहल्ले के ही निशांत यादव (19) को अधिक चोट होने से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां 10 मिनट बाद ही आशू की मौत हो गई। रितिक ने बताया कि कार आशू चला रहा था। इसके अलावा तीन अन्य युवक भी कार में सवार थे। उनके चोटें नहीं हैं।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दुर्घटना के बाद दूर खड़ी दूसरी कार को कब्जे में ले लिया। रितिक ने बताया कि दूसरी कार में अकेला चालक ही था। उसी की गलती से दुर्घटना हुई। जब तक उन्होंने आशू और साथियों को बाहर निकाला, तब तक दुर्घटना करने वाली कार का चालक भाग गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार पर नोएडा का नंबर दर्ज है। उधर, युवक की शादी हो चुकी है। उसका एक बेटा है।

फोटो- 8 अमितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आशू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें