फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमलाकर ग्रामीण को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर में भूमि विवाद में ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसने पड़ोसी सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर गंगपुर निवासी छव्बू का पड़ोसी से छह डिसमिल भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में तीन माह पूर्व हुई पंचायत में छब्बू को दो डिसमिल भूमि दी गई थी। गुरुवार शाम को छव्बू अपने हिस्से की भूमि पर पतेल के पुरे रख रहे थे। पड़ोसी अपने भाई व साथी के साथ वहां पहुंच गया और विरोध करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विवाद के बढ़ने पर पड़ोसी के साथी ने चाकू से छब्बू पर हमला कर दिया। चाकू लगने से छब्बू घायल हो गए। छब्बू ने थाने पहुंच कर पड़ोसी, उसके भाई व साथी के खिलाफ तहरीर दी। उसने निजी डॉक्टर से उपचार कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से घटना के संदर्भ में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें