फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने टिश्यू कल्चर लैब देखी, विस्तारीकारण को मिलेगी मदद

विज्ञापन
श्रंगीरामपुर में तैयार हो रही पौध को डीएम मानवेंद्र सिंह को दिखाते राहुल - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आलू व केले के अंतरराष्ट्रीय स्तर के उन्नतशील बीज तैयार कर किसानों को खुशहाली दे रही केयरवेयर बायोटेक्नोलॉजी लैब व पॉलीहाउस का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां उत्पादित बीज उत्तर प्रदेश सहित बंगाल, असम व नेपाल तक जाते हैं। जिलाधिकारी ने लैब के विस्तारीकरण के लिए हर संभव मदद की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 30 दिसंबर को ‘विदेशी नौकरी छोड़ खोली टिश्यू कल्चर लैब, सिखा रहे वैज्ञानिक खेती’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसे पढ़ने के बाद जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह मंगलवार को केयरवेयर बायोटेक्नोलॉजी लैब शृंगीरामपुर पहुंचे। लैब संचालक राहुल पाल से उन्होंनेलैब में उन्नत बीज तैयार किए जाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
राहुल ने बताया कि केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला से कल्चर लेकर आते हैं। इससे लैब में टिश्यू कल्चर प्रक्रिया द्वारा लाखों की संख्या में पौध तैयार करते हैं। पौध को पॉली हाउस में ले जाया जाता हैं। वहां पौध कोकोपिट में लगाई जाती है। इसे टनल (गुफा) में नियंत्रित तापमान पर रखा जाता है। इस प्रक्रिया में आलू के कंद मिलते हैं जो बीज के रूप में बोये जाते हैं।
विज्ञापन

यहां से बीज ले जाकर उत्पादन करने वाले किसानों का बीज वे (राहुल) अच्छे दामों में खरीद भी लेते हैं। बताया कि इस बार आलू में चिप्सोना 1, 3 व 4, कुफरी व पुखराज की सभी प्रजातियों के बीज तैयार किए जा रहे हैं। केले के बीज भी कई राज्यों में भेजे जा रहे हैं। लैब में 20 लाख तक पौधे उत्पादित किए जा सकते हैं।
डीएम ने कोकोपिट में तैयार हो रही लौकी व तुरई की पौध भी देखी। नेट इंसेक्ट में तैयार हो लैब में बने आलू के बीज से तैयार फसल को भी देखा। पॉली हाउस में सहयोग करने वाले राहुल के भाई राजीव कुमार, भाभी पूनम पाल, कौशलेंद्र प्रकाश, नवनीत प्रकाश व शैलेंद्र प्रकाश ने भी जानकारी दी।
आलू विकास अधिकारी आर्यन वर्मा, जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार, उप कृषि निदेशक राजकुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि कानपुर मंडल में ऐसी आधुनिक लैब कहीं नहीं है। लैब की क्षमता से पूरे प्रदेश में आलू बीज की आपूर्ति हो सकती है। 5-6 करोड़ रुपये का टर्नओवर है। जिलाधिकारी ने लैब के विस्तारीकरण के लिए हर संभव मदद की बात कही इस पर राहुल ने कहा कि प्रयोगशाला विस्तारीकरण का प्रोजेक्ट बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें